*छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज की प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन*

*छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज की प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन*

*छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज की प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 

*छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज की प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन*
खरोरा 
छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के संविधान के अधिनियम 14 के उपनियम 17-18 के तहत प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव 8 अगस्त 2026 को संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी श्री श्याम बिहारी अग्रवाल द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों तथा रिक्त पदों पर संविधान के अनुरूप मनोनीत सदस्यों की सूची जारी की गई है।
कार्यकारिणी में प्रांताध्यक्ष के पद पर चेतन भारती निर्वाचित हुए हैं। प्रबंधन सलाहकार के रूप में श्याम बिहारी अग्रवाल एवं बैशाखू साहू को जिम्मेदारी दी गई है।
उप प्रांताध्यक्ष के पद पर बी.एल. चन्द्राकर (कार्यकारी अध्यक्ष), बी.आर. साहू रायपुर, कृष्ण प्रसाद तिवारी बेमेतरा, के.आर. जनार्दन बिलासपुर, हरिशंकर सिंह अंबिकापुर (सरगुजा), आर.एल. देव धमतरी, एन.के. वर्मा गरियाबंद, होरीलाल साहू धमतरी, मीरेन्द्र सिंह साहू रायपुर, जी.के. साहू बालोद, हीरासिंह वर्मा दुर्ग तथा समीर कुमार डे बलौदाबाजार-भाटापारा को शामिल किया गया है।
महासचिव के पद पर चुन्नी लाल साहू डोंडी-लोहारा, अम्बिका प्रसाद वर्मा खरोरा एवं रघुनंदन लाल वर्मा पलारी को जिम्मेदारी मिली है। मुख्य संगठक श्री रमाकांत कैवर्त अभनपुर हैं।
प्रांतीय कोषाध्यक्ष के रूप में उदय राम साहू रायपुर एवं रूपमणि सिंह सरदार बिलाईगढ़, प्रांतीय सचिव के रूप में गोपाल दास पड़वार खरोरा तथा प्रांतीय संयुक्त सचिव के रूप में सियाराम साव डोंडी-लोहारा एवं लवकुश अग्रवाल देवकर को मनोनीत किया गया है।
इसके साथ प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य 28 सदस्य शामिल है
समाज के पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी के माध्यम से पेंशनर्स हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3