*शासकीय प्राथमिक शाला पचरी में इको क्लब का गठन, विद्यार्थियों को सौंपी गई शाला की विभिन्न जिम्मेदारियां*
प्रेस विज्ञप्ति
*शासकीय प्राथमिक शाला पचरी में इको क्लब का गठन, विद्यार्थियों को सौंपी गई शाला की विभिन्न जिम्मेदारियां*
विकासखंड तिल्दा नेवरा के संकुल केंद्र पचरी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पचरी में इको क्लब का गठन करते हुए विद्यार्थियों को शाला की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम के दौरान इको क्लब के चयनित विद्यार्थियों को बैच लगाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। शाला प्रमुख के रूप में मिथलेश पाल एवं तमन्ना सिक्के, खेल प्रमुख के रूप में देवकुमार यादव एवं काजल टंडन, सांस्कृतिक प्रमुख के रूप में कोमल एवं मानसी, भोजन प्रमुख के रूप में अंशु एवं शौर्य, पर्यावरण प्रमुख के रूप में मोक्ष एवं रागिनी, वंदना प्रमुख के रूप में मनुश्री एवं किरण तथा स्वच्छता प्रमुख के रूप में इशिका का चयन किया गया।इस अवसर पर शासकीय
प्राथमिक शाला पचरी के प्रधान पाठक गिरवर प्रसाद सोनी ने विद्यार्थियों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि इको क्लब के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित होगी। विद्यार्थियों को छोटी-छोटी जिम्मेदारियां सौंपना उनके व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।संकुल समन्वयक कांत कुमार ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शाला की विभिन्न गतिविधियों में बच्चों की सक्रिय भागीदारी से उनमें जिम्मेदारी और सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों को अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा इको क्लब के सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। उन्होंने कहा कि बच्चों को विद्यालय की जिम्मेदारियों से जोड़ना उन्हें भविष्य के लिए एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनाने की दिशा में सराहनीय पहल है। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही तथा विद्यार्थियों में अपनी जिम्मेदारियां प्राप्त करने को लेकर उत्साह एवं खुशी का वातावरण रहा।