*शिक्षा के अधिकार का संदेश लेकर गांव-गांव गूंजे नन्हे कदम, 'आओ स्कूल चले हम' रैली से जागा जनजागरण*

*शिक्षा के अधिकार का संदेश लेकर गांव-गांव गूंजे नन्हे कदम, 'आओ स्कूल चले हम' रैली से जागा जनजागरण*

 *शिक्षा के अधिकार का संदेश लेकर गांव-गांव गूंजे नन्हे कदम, 'आओ स्कूल चले हम' रैली से जागा जनजागरण*
प्रेस विज्ञप्ति 
 *शिक्षा के अधिकार का संदेश लेकर गांव-गांव गूंजे नन्हे कदम, 'आओ स्कूल चले हम' रैली से जागा जनजागरण* 
खुशहाल बचपन परियोजना, कारितास इंडिया के तत्वावधान में ग्राम पड़ाभाठ में "आओ स्कूल चले हम" जनजागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यप्रकाश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में
 विद्यालय के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए "हर बच्चे का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है" तथा "हर बच्चा स्कूल जाएगा, तभी देश आगे बढ़ पाएगा" जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से ग्रामीणों एवं अभिभावकों को प्रत्येक बच्चे का नियमित विद्यालय में प्रवेश एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों, ग्राम के गणमान्य नागरिकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सत्यप्रकाश शर्मा, प्रमोद देवांगन सहित पंचायत के
 जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में खुशहाल बचपन परियोजना की परियोजना समन्वयक रुकसाना खान, कम्युनिटी एजुकेटर सरिता मधुकर एवं कुसुमलता साहू तथा अकादमिक मेंटर दामिनी वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रैली का उद्देश्य समुदाय में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना, प्रत्येक बच्चे के शिक्षा के अधिकार के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा जनभागीदारी के माध्यम से शत-प्रतिशत नामांकन एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने इस प्रेरणादायी पहल के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे जनजागरूकता अभियान शिक्षा के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने तथा हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3