तिल्दा नेवरा
दिलीप वर्मा
9424211900
भाजपा नेता ने तिल्दा नेवरा शहर विकास के लिएअलग अलग मिलकर रखी महत्वपूर्व मांगे।
क्षेत्र के लिए अतिमहत्वपूर्ण दो प्रमुख मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्री अरुण साव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल,राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, आदि ने संबंधित विभागों को अलग अलग पत्र भेजा है। दोनों पत्र स्थानीय भाजपा युवा नेता एवं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ रायपुर ग्रामीण के जिला संयोजक दीपक शर्मा के आवेदन के आधार पर प्रेषित किए गए हैं। पहले पत्र में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को तिल्दा-नेवरा रेलवे स्टेशन पर विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग से अवगत कराया गया है। पत्र में आवेदन का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
वहीं दूसरे पत्र में उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव को तिल्दा-नेवरा में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए रिंग रोड अथवा राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर तिल्दा-नेवरा बायपास मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि रायपुर एवं बलौदाबाजार जिले के औद्योगिक क्षेत्रों, सीमेंट संयंत्रों, स्टील उद्योगों, पावर प्लांटों और खदानों से भारी पवाहनों की लगातार आवाजाही के कारण तिल्दा-नेवरा में ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बायपास मार्ग का निर्माण क्षेत्र की आवश्यकता बन गया है।
दोनों मामलों में विधानसभा अध्यक्ष सहित सांसद द्वय, मंत्री ने संबंधित विभागों से आवेदन का परीक्षण कर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।यदि इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय होता है, तो तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के नागरिकों को रेल सुविधा और यातायात व्यवस्था दोनों में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
बता दे भाजपा नेता दीपक शर्मा हमेशा तिल्दा नेवरा के विकास के लिए प्रयासरत रहते है,पहले तिल्दा और नेवरा दो अलग अलग नाम थे जिन्हें एक नाम तिल्दा नेवरा करवाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान है।