चाहत विरानी को कंपनी सेक्रेटरी (CS) की सफलता पर निवास पहुंचकर दी गई बधाई।

चाहत विरानी को कंपनी सेक्रेटरी (CS) की सफलता पर निवास पहुंचकर दी गई बधाई।

चाहत विरानी को कंपनी सेक्रेटरी (CS) की सफलता पर निवास पहुंचकर दी गई बधाई।
तिल्दा नेवरा 
दिलीप वर्मा 
 चाहत विरानी को कंपनी सेक्रेटरी (CS) की सफलता पर निवास पहुंचकर दी गई बधाई।
तिल्दा-नेवरा नगर के प्रतिष्ठित एवं सम्मानित विरानी परिवार की होनहार बेटी सुश्री चाहत विरानी ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन एवं प्रतिभा के बल पर कंपनी सेक्रेटरी (CS) की परीक्षा में सफलता अर्जित कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे तिल्दा-नेवरा नगर का गौरव बढ़ाया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर रानी सौरभ जैन, पार्षद वार्ड क्रमांक 21 ने चाहत विरानी के निवास पहुँचकर उनसे आत्मीय भेंट-मुलाकात की तथा उनकी इस शानदार सफलता पर शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
उन्होंने कहा कि चाहत की यह उपलब्धि केवल एक परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि परिश्रम, आत्मविश्वास, संस्कार और शिक्षा के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है। 
विशेषकर हमारी बेटियों की ऐसी उपलब्धियाँ समाज में शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नई संभावनाओं के द्वार खोलती हैं। 
रानी सौरभ जैन ने आगे कहा कि 
“बेटी की सफलता, परिवार का सम्मान और समाज का गौरव” है ,इसी भावना के साथ प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। 
शिक्षा ही वह मजबूत आधार है, जिसके माध्यम से युवा अपने सपनों को साकार कर राष्ट्र एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम पंजवानी , बी,एन,बी हाई स्कूल तिल्दा नेवरा के प्राचार्य राजेश चंदानी , चाहत विरानी के चाचा श्री रमेश वीरानी , हीरा भाई, श्री करण विरानी सहित परिवारजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने चाहत विरानी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रानी जैन ने यह भी कहा कि चाहत जी, आपकी यह सफलता तिल्दा-नेवरा की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने—यही मंगलकामना है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप जीवन में निरंतर सफलता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें, अपने परिवार, समाज, तिल्दा-नेवरा एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें तथा अपनी प्रतिभा और ज्ञान के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3