तिल्दा नेवरा
दिलीप वर्मा
9424211900
राखी पर भैया द्वारा बहनों को मुस्कान देती महतारी वंदन योजना,,,,, स्वाति वर्मा।
जिला पंचायत रायपुर सभापति श्रीमती स्वाति वर्मा ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रत्येक माह दिए जाने वाले छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के माता और बहनों को मिलने वाली सम्मान राशि का स्वागत किया है। श्रीमती स्वाति वर्मा ने आगे बताया कि 25 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन से पूर्व छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग 67 लाख से भी अधिक माताओं-बहनों को बैंक खातों के माध्यम से महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में 631 करोड़ से भी अधिक राशि वितरित की गई। महतारी वंदन सम्मान निधि योजना से जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर माता और बहनों को एक संबल प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रत्येक माह एक हज़ार रुपए की दर से सम्मान निधि जारी की जाती है। रक्षाबंधन से ठीक पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णु साय जी ने 67 लाख से भी अधिक बहनों को रक्षाबंधन का उपहार देकर खुशियां बाटी है,इससे बहनों के चेहरे पर मुस्कान आयी है।श्रीमती स्वाति वर्मा ने आगे बताया कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं तथा आदिवासियों का हितैषी रहा है। स्वाति वर्मा ने छत्तीसगढ़ की श्री विष्णु देव साय सरकार तथा केन्द्र की सरकार के प्रति आभार व्यक्त किए हैं।