रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*डॉ. अमीन खान के निवास पर सुना जाएगा ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण*
खरोरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का प्रसारण रविवार, 30 अगस्त को होगा। इस अवसर पर खरोरा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी डॉ. अमीन खान के निवास स्थान पर सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे, सुरजी कुआं स्थित अमन हॉस्पिटल, स्कूल के पास डॉ. अमीन खान के निवास पर होगा। आयोजकों ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर ‘मन की बात’ का श्रवण करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।