प्रेस विज्ञप्ति
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग दोंदेकला में संपन्न
धरसींवा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल रायपुर ग्रामीण द्वारा कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा एवं दायित्वों से परिचित कराने तथा संगठनात्मक कौशल को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, दोंदेकला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में बजरंग दल के प्रांत संयोजक शुभम कुमार नाग का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों, कार्यपद्धति एवं समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिवस विश्व हिंदू परिषद के प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख ऋषि मिश्रा का ओजस्वी आशीर्वचन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर संगठन के आगामी कार्यों एवं विस्तार को लेकर नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। जिला मंत्री रामबाबू मंडल द्वारा नवीन दायित्वों की घोषणा करते हुए रुपेश वर्मा को जिला सह सत्संग प्रमुख, जयंत सिंह ठाकुर को जिला सहमंत्री, जय साहू को जिला सह संयोजक, राजकुमार भोई को जिला सेवा प्रमुख एवं श्रवण कुमार राजपूत को जिला सह सामाजिक समरसता प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।
इसी क्रम में खुबलाल देवांगन को धरसींवा प्रखंड अध्यक्ष तथा बॉबी पांडे को बजरंग दल धरसींवा प्रखंड सहसंयोजक का दायित्व प्रदान किया गया। नवीन दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सरस्वती शिशु मंदिर परिवार दोंदेकला का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही पंकज ध्रुव जिला उपाध्यक्ष,रामबाबू मंडल जिला मंत्री ,मिथलेश कुमार वर्मा जिला सहमंत्री, विमल शुक्ला जिला सत्संग प्रमुख एवं माधव तांडी महाविद्यालयीन प्रमुख सहित कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार, समाज सेवा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर उत्साहपूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।