सावधानी व सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचने का उपाय

सावधानी व सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचने का उपाय

सावधानी व सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचने का उपाय
सावधानी व सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचने का उपाय

दल्ली राजहरा । स्थानीय डीएव्ही विद्यालय के मल्टीपर्पस हॉल में आज अपरान्ह छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत बालोद इकाई द्वारा बच्चों को साइबर क्राइम से संबंधित विभिन्न जानकारी दी गई।
विद्यालय के प्राचार्य श्री जी.व्ही. राजशेखर राव ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज साइबर क्राइम से बचने हेतु नगर निरीक्षक श्री सुनील कुमार तिर्की एवं साइबर क्राइम एक्सपर्ट श्री धरम भुआर्य के द्वारा बच्चों को विस्तार से जानकारी दी गई। उद्देश्य यह था कि बच्चे तो सावधानी रखें ही साथ ही वे घर के बड़े सदस्यों को भी समझायें। जिससे कोई भी धोखाधड़ी का शिकार न हो। श्री तिर्की ने साइबर क्राइम को बहुत ही अच्छे ढंग से समझाया, साथ ही उन्होने इस अपराध से ग्रसित व्यक्तियों का उदाहरण भी दिया।
 साइबर क्राइम एक्सपर्ट श्री भुआर्य ने साइबर क्राइम को बहुत ही सरलतम एवं चुटीले ढंग से समझाया। जो कि बच्चों को बहुत ही अच्छा लगा। उनकी सभी बातों को बच्चों ने ध्यान से सुना एवं साइबर क्राइम से बचने का उपाय भी सीखा। जिसमें प्रमुखतया यह समझा कि साइबर क्राइम जब भी होता है, वह लालच और डर से होता है। उन्होने यह भी जाना कि किसी को भी ओटीपी एवं यूपीआई पिन शेयर नहीं करना है। साथ ही कभी भी किसी को अपना आईडी साझा नहीं करना है। और मान लो जब जाने अनजाने में कोई गड़बड़ी हो जाए तो तत्काल 1930 पर कॉल करके सूचना देना है।
इस अवसर पर विद्यालयीन बच्चें एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक श्री एल.एस.अवस्थी ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री योगेन्द्र त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3