कोमाखान थाना में 9 किलो गांजा के साथ 2 गिरफ्तारमहासमुंद : 8.920 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, टिटलागढ़ से बालाघाट ले जा रहे थे

कोमाखान थाना में 9 किलो गांजा के साथ 2 गिरफ्तार

महासमुंद : 8.920 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, टिटलागढ़ से बालाघाट ले जा रहे थे

महासमुंद :- कार्यालय पुलिस अधीक्षक महासमुंद, दिनांक 28.08.2026। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

थाना कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्र. MP 50 ZE 7254 में 2 व्यक्ति अवैध गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना पर ग्राम घोयनाबाहरा थाना के सामने नाकाबंदी की गई।

पुलिस ने बाइक को रोककर पूछताछ की तो चालक ने अपना नाम अर्जुन पटले पिता महदु लाल पटले उम्र 52 साल और पीछे बैठे व्यक्ति ने हिमांशु पटले पिता अर्जुन पटले उम्र 19 साल, दोनों निवासी वार्ड 14 ग्राम कोसमी थाना परसवाड़ा जिला बालाघाट (म.प्र.) बताया। बैग की तलाशी में गांजा मिला। आरोपियों ने बताया कि वे गांजा टिटलागढ़ (ओडिशा) से बालाघाट (म.प्र.) में खपाने ले जा रहे थे।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 136/2026 धारा 20(B)(II)(B) 29 NDPS Act पंजीबद्ध किया गया।

जप्त संपत्ति:

- 8.920 किलो अवैध गांजा, कीमत 4,46,000 रुपये

- 1 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर, कीमत 60,000 रुपये

- 2 मोबाइल, कीमत 18,000 रुपये

-कुल जप्ती - 5 लाख 24 हजार रुपये

*गिरफ्तार आरोपी:* अर्जुन पटले (52) और हिमांशु पटले (19), दोनों बालाघाट म.प्र. निवासी।

महासमुंद जिला से रिपोर्टर हेमसागर यादव जी कि ख़बर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3