शिव महापुराण कथा: भाजपा कार्यकर्ता शिवम तिवारी ने पंडित प्रदीप मिश्रा जी से लिया आशीर्वाद, भेंट किया माता भद्रकाली का तैल चित्र

भिलाई। पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर भिलाई में आयोजित संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा के दिव्य प्रांगण में लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। इस पावन अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं जनसेवक शिवम तिवारी ने कथा पंडाल में पहुंचकर व्यासपीठ पर विराजमान परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) से आशीर्वाद प्राप्त किया और आरती में सम्मिलित हुए।
कथा के दौरान शिवम तिवारी ने पूज्य महाराज श्री को माता भद्रकाली का एक नयनाभिराम तैल चित्र (पेंटिंग) भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। इसके पश्चात उन्होंने व्यासपीठ के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद लिया तथा कथा श्रवण कर क्षेत्र व प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरा कथा परिसर 'हर-हर महादेव' और 'श्री शिवाय नमस्तुभ्यं' के जयकारों से गुंजायमान रहा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3