शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंगाडबरी में जीव विज्ञान शिक्षक की कमी, शाला प्रबंधन समिति ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन

​बालोद / डौंडीलोहारा:

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंगाडबरी (विकासखंड डौंडीलोहारा) में पिछले कुछ महीनों से जीव विज्ञान (बायोलॉजी) शिक्षक का पद रिक्त होने के कारण विद्यार्थियों का पठन-पाठन कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बोर्ड व वार्षिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए, यदि शीघ्र ही शिक्षक की पदस्थापना नहीं की गई, तो विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है।

​इस गंभीर स्थिति को देखते हुए शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अंकुश कुमार कुंजाम एवं समिति के सदस्यों ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय बालोद पहुँचकर तत्काल शिक्षक उपलब्ध कराने हेतु ज्ञापन सौंपा।

​

​ज्ञापन पत्र में उल्लेख किया गया है कि पी.एम.श्री आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डौंडीलोहारा में पदस्थ व्याख्याता (एल.बी.) जीव विज्ञान श्री घनश्याम सिंह आर्य का वेतन आहरण एवं भुगतान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंगाडबरी के रिक्त पद के विरुद्ध किया जा रहा है।

​शाला प्रबंधन समिति ने मांग की है कि जब शिक्षक का वेतन रेंगाडबरी स्कूल के पद से आहरित हो रहा है, तो उन्हें पूर्ण रूप से इसी संस्था (रेंगाडबरी) में पदस्थ किया जाए या अध्यापन कार्य हेतु तत्काल आदेशित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों का पठन-पाठन सुचारू रूप से शुरू हो सके।

​समिति के अध्यक्ष अंकुश कुमार कुंजाम ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए रेंगाडबरी स्कूल में जीव विज्ञान विषय के अध्यापन की तत्काल व्यवस्था की जानी चाहिए। यदि समय रहते शिक्षक नहीं मिलते हैं, तो आने वाले वार्षिक व बोर्ड परीक्षा के परिणामों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3