सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव
सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती विहार, रायपुर में आज दिनांक 29 जुलाई 2026, दिन बुधवार को महर्षि वेदव्यास जी की जयंती के उपलक्ष्य में गुरु पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें अतिथि के रूप में डॉ. अजय कुलश्रेष्ठ जी (माँ सरस्वती बाल कल्याण समिति के सदस्य), श्री अशोक कुमार देवांगन जी (परीक्षा प्रभारी - सरस्वती शिक्षा संस्थान, रायपुर), श्री पुरुषोत्तम विधानी जी (आत्म संतुष्टि ग्रुप के सम्माननीय सदस्य), श्री श्याम लाल शर्मा जी (आत्म संतुष्टि ग्रुप के सम्माननीय सदस्य), श्रीमती उत्तरा वर्मा (विद्यालय की प्राचार्या), श्री गिरीश चंद्र वर्मा जी (विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य), समस्त आचार्यगण एवं भैया-बहन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती, भारत माता एवं ॐ के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। उसके बाद भैया-बहनों द्वारा गुरु के महत्व से संबंधित अनेक गीत, भाषण एवं भजन प्रस्तुत किए। तत्पश्चात अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु ही एक ऐसा व्यक्ति है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित एवं सहयोग करता है। उसके बाद विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती उत्तरा वर्मा ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु अपने शिष्य को जीवनपर्यन्त सिखाने का कार्य करते हैं। उसके बाद विद्यालय की समिति द्वारा समस्त आचार्यगण को सम्मान स्वरूप उपहार भी प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित कर शांति मंत्र के साथ समापन किया गया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3