बेमेतरा:-व्याख्यान एवं संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला सानंद सम्पन्न

बेमेतरा:-व्याख्यान एवं संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला सानंद सम्पन्न

बेमेतरा:-व्याख्यान एवं संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला सानंद सम्पन्न
बेमेतरा:-व्याख्यान एवं संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला सानंद सम्पन्न
मेघू राणा बेमेतरा।राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त संगीतकारों एवं मानस मर्मज्ञों के सान्निध्य में सैकड़ों प्रशिक्षार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञानार्जन
माँ चंडी आश्रम, नेवनारा में आयोजित तीन दिवसीय आवासीय व्याख्यान एवं संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन आध्यात्मिक गरिमा, सांस्कृतिक उल्लास एवं भक्तिमय वातावरण के मध्य अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अभिनव आयोजन में जिले सहित विभिन्न अंचलों से आए सैकड़ों प्रशिक्षार्थियों ने संगीत, मानस व्याख्यान एवं मंचीय प्रस्तुति की बारीकियों का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त संगीतकार उत्तम तिवारी सहित अनेक प्रतिष्ठित संगीत एवं मानस साधकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मानस दर्शन के संस्थापक दीपक गुहा ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में समाज को जोड़ने तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु मानस में संवाद की परंपरा को सशक्त करना समय की महती आवश्यकता है।
प्रशिक्षण सत्र में बालोद जिले के प्रखर मानस प्रवक्ता एवं प्रशिक्षकों त्रेता चंद्राकर, बलराम साहू, विनय ताम्रकार, राजा तंतुवाय, ठोकेलाल देवांगन, राजकुमार ताम्रकार, रोहित गंधर्व, हेमलता साहू, महाराज दीन धीवर, मोतीलाल साहू, टिकेंद्र धीवर, हीरानंद साहू तथा रामा साहू ने संगीत, स्वर-साधना, मंच संचालन, व्याख्यान शैली एवं मानस गायन की सूक्ष्मताओं का अत्यंत सरल एवं प्रभावशाली प्रशिक्षण प्रदान किया।
समापन समारोह में कल्पना योगेश तिवारी (जिला पंचायत अध्यक्ष, बेमेतरा), रेखा पोषण सिन्हा (जनपद सदस्य, बेरला) रघुवीर सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष सरपंच संघ लोकेश साहू (सरपंच, नेवनारा), देवेंद्र जैन (समाजसेवी), मनोज तिवारी, शालिक राम वर्मा (संचालक, बदना महादेव भिंभौरी), डॉ. बी.आर. साहू, खिलेश्वरी साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति एवं रामचरितमानस के संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए देवलाल सिन्हा, अध्यक्ष माँ भद्रकाली जिला मानस संघ, बेमेतरा ने जिला मुख्यालय में मानस भवन के निर्माण की मांग मुख्य अतिथि के समक्ष रखते हुए कहा कि ऐसा भवन मानस साधकों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक स्थायी केंद्र सिद्ध होगा। उन्होंने आयोजन की सफलता में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
आयोजन को सफल बनाने में शालिक राम साहू (अध्यक्ष, जय गंगा माँ कार्यसमिति, नेवनारा), माखन साहू, विष्णु साहू, गजेन्द्र वर्मा, चेतन साहू कल्याणी सेन, लता निषाद, छगन साहू, उत्तम साहू, महेश साहू, नरेंद्र जायसवाल,डॉ.ओंकार चंद्राकर, ईश्वर सिंह राजपूत,महेंद्र चौहान, धर्मेंद्र साहू, रामायण यदु, राजकुमार निषाद, संजय साहू,लोकेंद्र सेन,संतोष साहू, ओम यदु,अजय यदु, डॉ ललित साहू,श्रीमती ममता साहू उदयराम वर्मा दीपक कुमार साहू तिलक साहू एवं रामावतार साहू का उल्लेखनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संगीतकार उत्तम तिवारी, मानस दर्शन के संस्थापक दीपक गुहा, राज मानस संघ के अध्यक्ष पं. अर्जुन पुरी गोस्वामी, संदीप ठाकुर, के.के. सिन्हा सहित जिले के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मानस साधक—शिव साहू, बिहारी लाल यादव श्रवण कुमार साहू राजकुमार ताम्रकार, ईश्वर सिन्हा,मोहन वैष्णव, तथा सीताराम यदु—की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गौरव प्रदान किया।
कार्यक्रम का समापन श्रीराम एवं माँ चंडी की जयघोष, सांस्कृतिक संकल्प तथा भविष्य में ऐसे प्रशिक्षण आयोजनों को और व्यापक स्वरूप देने के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3