रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*ग्राम कठिया नं. 1 में 16 जुलाई को होगा रामायण चौरा लोकार्पण एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव*
खरोरा।
खरोरा से लगे ग्राम कठिया नं. 1 में रथ यात्रा के पावन अवसर पर नव निर्मित रामायण चौरा का लोकार्पण एवं भगवान श्री गणेश, श्री सीता-राम तथा श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापना का भव्य धार्मिक आयोजन 16 जुलाई, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आदर्श रामायण लीला मंडली एवं समस्त ग्रामवासी कठिया नं. 1 के तत्वावधान में किया जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे रामधुनी के साथ भव्य शोभायात्रा से होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन एवं मूर्ति स्थापना की जाएगी। शाम 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। वहीं रात्रि 8 बजे आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से जुड़े कलाकार रोमित ध्रुव चंचल मानस मंडली, टोनाटार द्वारा संगीतमय रामायण की प्रस्तुति दी जाएगी।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। नव निर्मित रामायण चौरा के निर्माण से गांव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।