*डौंडीलोहारा क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों को मिली बड़ी सौगात, पांच नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण हेतु ₹1.42 करोड़ से अधिक की स्वीकृति*
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक- 14 जुलाई 2026
*डौंडीलोहारा क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों को मिली बड़ी सौगात, पांच नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण हेतु ₹1.42 करोड़ से अधिक की स्वीकृति*
डौंडीलोहारा (जिला बालोद)।
प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्वास्थ्य क्षेत्र अनुदान के तहत जिला बालोद के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति के अंतर्गत विकासखंड डौंडीलोहारा की पांच ग्राम पंचायतों में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों का निर्माण किया जाएगा।
स्वीकृत कार्यों के अनुसार प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए 28.51 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
इसमें निम्न उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।
- उप स्वास्थ्य केंद्र मनकी (सा.) – ₹28.51 लाख
- उप स्वास्थ्य केंद्र पीनकापार – ₹28.51 लाख
- उप स्वास्थ्य केंद्र हड़गहन – ₹28.51 लाख
- उप स्वास्थ्य केंद्र गहिरा नवागांव – ₹28.51 लाख
- उप स्वास्थ्य केंद्र देवरी – ₹28.51 लाख
इन सभी कार्यों का क्रियान्वयन संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा नवीन भवन निर्माण के रूप में किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इन गांवों के ग्रामीण लंबे समय से उप स्वास्थ्य केंद्रों की मांग कर रहे थे। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में लोगों को उपचार के लिए दूरस्थ अस्पतालों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की इस जनहितकारी मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण हेतु राशि स्वीकृत कर ग्रामीण क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है।
नवीन स्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही उपचार के लिए दूरस्थ अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सहित सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा।
इस महत्वपूर्ण जनहितकारी निर्णय पर पांचों ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शासन के इस निर्णय का स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से टिनेश्वर बघेल, श्रीमती शकुंतला बघेल, संतराम साहू, मुकेश सेन, महर सिंह ठाकुर, राधेश्याम देवांगन, विवेक वैष्णव, सुरेश साहू,मुन्ना सिन्हा, अशोक परसाई, डोमेन्द्र मंडावी, मिथिलेश शर्मा, पवन श्रीवास, पुरुषोत्तम देवांगन, मदन श्रीवास, श्रीमती कुंती साहू, काशी गिरी गोस्वामी, गिरधारी देवांगन, इंदू भुआर्य, डिलेश्वर मुंडा, दिलीप मारकंडे, नरेश सोनी, तरण रजक, रउज भुआर्य, अशोक देवांगन सहित पांचों ग्रामों के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे एवं शासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
कमल पनपालिया
मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद