सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला इकाई बिलासपुर द्वारा नवपदस्थ संयुक्त संचालक (जेडी) का आत्मीय स्वागत एवं सौजन्य भेंट

प्रेस विज्ञप्ति

सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला इकाई बिलासपुर द्वारा नवपदस्थ संयुक्त संचालक (जेडी) का आत्मीय स्वागत एवं सौजन्य भेंट

बिलासपुर, 01 जुलाई 2026।

सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला इकाई बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री अश्विनी कुर्रे, प्रदेश सलाहकार श्री रंजीत बनर्जी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री वीरेंद्र यादव तथा जिला अध्यक्ष श्री सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में नवपदस्थ आदरणीय संयुक्त संचालक (जेडी) श्री अश्विनी भारद्वाज से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए आत्मीय स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया।
प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक महोदय को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल, संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में शिक्षा विभाग नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर होगा तथा शिक्षक हित, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी।
मुलाकात के दौरान संगठन की ओर से शिक्षकों एवं विद्यालयों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा की गई। संयुक्त संचालक महोदय ने सभी सुझावों को गंभीरता एवं आत्मीयता के साथ सुना तथा शिक्षक हितों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संगठन के जिला एवं ब्लॉक स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें जिला सचिव रविंद्र खुटे जिला कार्यकारी अध्यक्ष विकास कायरवार, जिला मीडिया प्रभारीअवधेश विमल, जिला विधि सलाहकार विवेक तिवारी, बिल्हा के ब्लॉक अध्यक्षअजीत कुजूर, इन्द्रमाण मरावी, देवेंद्र साहू, रितेश दीक्षित, जसमंत जायसवाल, आशुतोष सिंह, , रविन्द्र बागड़े एवं अनिमेष दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम अत्यंत आत्मीय, सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। अंत में जिला अध्यक्ष श्री सुनील कुमार पाण्डेय ने संयुक्त संचालक महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की ओर से शिक्षा के उन्नयन, शिक्षक हितों के संरक्षण तथा विभाग के साथ रचनात्मक सहयोग हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहने का विश्वास दिलाया।

जारीकर्ता

सुनील कुमार पाण्डेय
जिला अध्यक्ष
सहायक शिक्षक ,समग्र शिक्षक फेडरेशन,जिला इकाई, बिलासपुर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3