तिल्दा नेवरा
दिलीप वर्मा
9424211900
साइबर क्राइम सबसे बड़ी चुनौती,इनसे बचें - राजीव रंजन।
इक्कीसवीं सदी के इस तीसरे दशक में विश्व में साइबर अपराध की बाढ़ सी आ गई है हमारे पढ़े-लिखे लोग इनके चपेट में ज्यादा आ रहे हैं हमें इनसे बचना चाहिए। साइबर अपराधी रोज नये - नये तरीके आजमाने लगे हैं।यह बात भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तिल्दा के शाखा प्रबंधक श्री राजीव रंजन ने छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के कर्मचारी भवन में आयोजित मासिक बैठक में उपस्थित होकर संबोधित करते हुए सभी पेंशनरों एवं छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के साथियों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताये।इस बैठक में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भागीरथी पांसे ने अपनी सेवानिवृत्ति के बाद श्री शिवप्रसाद बर्मन को छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा, इस पर उपस्थित सभी साथियों ने नये अध्यक्ष का स्वागत किया।यह बात बताते हुए
छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के महासचिव अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के साथियों की विगत तीन माह से समसामयिक कारणों से बैठक नहीं हुई थी अतः इस बैठक में अप्रेल, मई और जून माह में जिन साथियों का जन्मदिन पड़ता है उन सभी सत्रह साथियों का जन्मदिन समारोह का आयोजन कर उन्हें गुलाल और श्रीफल से सम्मानित कर उन सबका मुंह मीठा कराया गया।इस अवसर पर बोलते हुए छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष श्री रामावतार पांडेय ने कहा कि पेंशनरों को उनके हक की लड़ाई में हाईकोर्ट से विजय प्राप्त हुई है अब पेंशनर साथियों को महंगाई भत्ता का लंबित एरियर शीघ्र प्राप्त होगा।इस अवसर पर साहित्यकार एवं कवि गोपाल प्रसाद वर्मा ने अपने सुपरिचित अंदाज में सुमधुर गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।इस बैठक में सभी साथियों को आईटीआर शीघ्र भरने के लिए प्रोत्साहित किया गया।बैठक को श्री जवाहरलाल सिरमौर,धरसींवा के पूर्व अध्यक्ष श्री बीरबल धुरंधर और अन्य साथियों ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम के अंत में हमारे बीच के साथी श्री कलीराम वर्मा और श्री इंदल वर्मा को उनके स्वर्गवासीय होने पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।