*स्मार्ट शिक्षा की ओर ऐतिहासिक कदम: कनकी विद्यालय में स्मार्ट पैनल का लोकार्पण, बालिका सशक्तिकरण एवं उच्च शिक्षा के लिए मिला प्रेरक मार्गदर्शन*

रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 

 *स्मार्ट शिक्षा की ओर ऐतिहासिक कदम: कनकी विद्यालय में स्मार्ट पैनल का लोकार्पण, बालिका सशक्तिकरण एवं उच्च शिक्षा के लिए मिला प्रेरक मार्गदर्शन* 
खरोरा 
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी में आधुनिक शिक्षा को नई गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि उस समय जुड़ गई, जब अस्तित्व फाउंडेशन के सहयोग से विद्यालय में स्मार्ट पैनल का लोकार्पण दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की वंदना के साथ फाउंडेशन की संचालिका अनुपम दीवान द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में राम जी निषाद, अग्नू दास टंडन, वीना ठाकुर, श्वेता त्रिपाठी, अंजू मरकाम, अशोक कोसले, विजयलक्ष्मी वर्मा, पुष्कर साहू सहित समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में अनुपम दीवान ने कहा कि आज के डिजिटल युग में स्मार्ट पैनल विद्यार्थियों के लिए ज्ञान अर्जन का प्रभावी माध्यम बनेगा तथा शिक्षण को अधिक रोचक, व्यावहारिक और
 गुणवत्तापूर्ण बनाएगा। उन्होंने बताया कि अस्तित्व फाउंडेशन वर्ष 2011 से बालिका सशक्तिकरण, कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। फाउंडेशन द्वारा छात्राओं को विभिन्न कुटीर एवं घरेलू उद्योगों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाता है, साथ ही उनकी उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है। इसके अतिरिक्त बालक एवं बालिकाओं को देश एवं विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश, छात्रवृत्ति, कैरियर निर्माण तथा वहाँ के शैक्षणिक एवं सामाजिक परिवेश से जुड़ी आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया
 जाता है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रभारी प्राचार्य सविता उष्या ने अस्तित्व फाउंडेशन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्मार्ट पैनल विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षा का नया द्वार सिद्ध होगा तथा इससे शिक्षण व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी। इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने विद्यालय परिवार एवं अस्तित्व फाउंडेशन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि समाज और शिक्षा के बीच इस प्रकार का सहयोग विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अत्यंत प्रेरणादायी है तथा ऐसे प्रयास नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3