बेमेतरा:-ऑनलाइन श्री हनुमान चालीसा पाठ की 50वीं कड़ी सफलतापूर्वक संपन्न

बेमेतरा:-ऑनलाइन श्री हनुमान चालीसा पाठ की 50वीं कड़ी सफलतापूर्वक संपन्न

बेमेतरा:-ऑनलाइन श्री हनुमान चालीसा पाठ की 50वीं कड़ी सफलतापूर्वक संपन्न
बेमेतरा:-ऑनलाइन श्री हनुमान चालीसा पाठ की 50वीं कड़ी सफलतापूर्वक संपन्न

जय माँ कर्मा महिला मानस मंडली, नगर कुसमी ने दी भक्तिमय सांगीतिक प्रस्तुति
मेघू राणा बेमेतरा।माँ भद्रकाली जिला मानस संघ, बेमेतरा के नेतृत्व एवं मानस दर्शन की प्रेरणा से संचालित ऑनलाइन सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ की 50वीं कड़ी श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस विशेष अवसर पर जय माँ कर्मा महिला मानस मंडली, नगर कुसमी द्वारा मधुर एवं भक्तिमय सांगीतिक प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन अदालत साहू ने किया। इस अवसर पर हरिराम साहू ने श्री हनुमान चालीसा की चौपाई "तुम्हरे मंत्र विभीषण माना" पर अत्यंत सारगर्भित एवं प्रेरणादायी आध्यात्मिक चिंतन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीहनुमान के उपदेशों को अपनाकर विभीषण ने धर्म और सत्य का मार्ग चुना तथा अंततः लंका का राज्य प्राप्त किया। उनका चिंतन उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
वक्ताओं ने कहा कि माँ भद्रकाली जिला मानस संघ, बेमेतरा द्वारा मानस दर्शन की कार्यशैली के अनुरूप सनातन संस्कृति, धर्म एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु निरंतर विविध रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऑनलाइन श्री हनुमान चालीसा पाठ की यह श्रृंखला समाज में धार्मिक जागरण एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रभावी माध्यम बन चुकी है।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष देवलाल सिंहा सहित छगन साहू, नरेंद्र जायसवाल, विष्णु साहू, महेश साहू, हरिराम साहू, सुनैना साहू, ममता साहू, बीना साहू, अदालत साहू, माखन साहू, ललित साहू, बिहारीलाल यदु सनत कुमार साहू डोमन साहू शिवकुमारी पाल एवं संघ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में श्री हनुमान भक्तों ने ऑनलाइन जुड़कर श्री हनुमान जी की आराधना की तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों, जय माँ कर्मा महिला मानस मंडली एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3