*गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक होंगे विविध आयोजन*-- *अभिषेक शुक्ला*

*गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक होंगे विविध आयोजन*-- *अभिषेक शुक्ला*

*गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक होंगे विविध आयोजन*-- *अभिषेक शुक्ला*
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक - 28 जुलाई 2026
स्थान - भाजपा जिला कार्यालय, जुंगेरा (बालोद)

*गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक होंगे विविध आयोजन*-- *अभिषेक शुक्ला*
*बालोद*। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले "समरसता संकल्प अभियान" को लेकर मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय, जुंगेरा (बालोद) में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के बिलासपुर संभाग सह प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान के जिला संयोजक टिनेश्वर बघेल, जिला मंत्री सोमेश सोरी, जिला प्रवक्ता जितेंद्र साहू, मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया एवं जय मालेकर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता श्री अभिषेक शुक्ला ने बताया कि 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक चलने वाला यह अभियान संत गुरु रविदास जी के समता, सेवा, मानवता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का राष्ट्रीय अभियान होगा।
उन्होंने बताया कि अभियान का शुभारंभ 29 जुलाई की संध्या को देशभर के मंदिरों में "समरसता दीप महोत्सव" के साथ होगा। इसी क्रम में बालोद जिले के लगभग 100 मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा संत रविदास जी की 650वीं जयंती के प्रतीक स्वरूप मंदिर में 650 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

श्री शुक्ला ने बताया कि कलश वंदन अभियान के अंतर्गत संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पावन मिट्टी से भरे कलश देश के प्रत्येक प्रदेश, जिला, मंडल एवं गांव तक पहुंचाए जाएंगे। प्रदेश के प्रभारी वाराणसी से पवित्र कलश लेकर 4 अगस्त को रायपुर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव, प्रदेश नेतृत्व द्वारा विधिवत पूजन-अर्चना के पश्चात 4 अगस्त को ही प्रदेश के सभी 35 जिलों के लिए कलश रवाना किए जाएंगे। बालोद जिले के सभी 17 मंडलों में भी 5 अगस्त से कलश यात्रा का शुभारंभ होगा।
उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान संत और समाज सुधारक हैं। उनका "बेगमपुरा" का दर्शन ऐसे समाज की परिकल्पना करता है, जहां किसी प्रकार का भेदभाव, अन्याय या पीड़ा न हो तथा सभी को समान सम्मान और अवसर प्राप्त हों।

उन्होंने जानकारी दी कि 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) से संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) तक समरसता यात्रा निकाली जाएगी, जो सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी।

अभियान के अंतर्गत छात्रावासों एवं शिक्षण संस्थानों में संत गुरु रविदास जी के प्रेरक विचारों एवं चित्रों के साथ समरसता संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से संत रविदास जी के जीवन-दर्शन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

इसके साथ ही संत-महात्माओं, महंतों, गुरुओं एवं विभिन्न डेरा प्रमुखों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया जाएगा तथा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

श्री शुक्ला ने बताया कि कलश यात्रा विभिन्न गांव से होकर गुजरेगी, जहां श्रद्धालुओं के लिए कलश दर्शन की व्यवस्था रहेगी। प्रतिदिन 3- से 4 गांवों में कलश यात्रा होगी,जिस गांव में शाम को कलश यात्रा पहुंचेगी, वहीं स्थित मंदिर में कलश का रात्रि विश्राम होगा।

अभियान के अंतर्गत जिले के प्रत्येक मंडल में विचार गोष्ठियां, सामाजिक समरसता सम्मेलन, जन-जागरण रैलियां, प्रभात फेरियां, स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान, अनुसूचित जनजाति के वरिष्ठजनों का सम्मान, युवा एवं महिला सम्मेलन, विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, सामाजिक सद्भाव विषयक परिचर्चाएं तथा सामूहिक समरसता शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल संत गुरु रविदास जी की जयंती मनाना नहीं, बल्कि उनके समरसता, समानता और मानवता के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाकर सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम बनेगा।

— कमल पनपालिया
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3