*कनकी में आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने शिविर आयोजित, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह*

*कनकी में आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने शिविर आयोजित, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह*

*कनकी में आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने शिविर आयोजित, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*कनकी में आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने शिविर आयोजित, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह*
खरोरा
कलेक्टर रायपुर के निर्देशानुसार
 तहसीलदार सृजन सोनकर के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी में आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अतिरिक्त तहसीलदार सूर्यकांत कुम्भकार, क्षेत्र के पटवारी तथा लोक सेवा केंद्र के संचालक नवीन साहू ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों से आय प्रमाण पत्र के लिए कुल 90 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने बताया कि सभी पात्र आवेदनों का शीघ्र निराकरण कर त्वरित रूप से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
इस अवसर पर आसपास के विद्यालयों में अध्ययनरत बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया। शिविर में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों और आम नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं तथा सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा मिल रही है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3