बेमेतरा:-धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्र-युवा शक्ति और लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत : आशीष छाबड़ा

बेमेतरा:-धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्र-युवा शक्ति और लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत : आशीष छाबड़ा

बेमेतरा:-धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्र-युवा शक्ति और लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत : आशीष छाबड़ा
बेमेतरा:-धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्र-युवा शक्ति और लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत : आशीष छाबड़ा
मेघू राणा बेमेतरा।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी द्वारा देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़े गए सतत संघर्ष तथा संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए गए जनआंदोलन की ऐतिहासिक जीत के रूप में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के उपलक्ष्य में आज जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के नेतृत्व में भारत माता चौक से गांधी पार्क तक विशाल विजय मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र-युवा साथियों, यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने सहभागिता कर लोकतंत्र, संविधान और जनशक्ति की विजय का उत्सव मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि यह केवल एक केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा नहीं है, बल्कि यह अहंकारी सत्ता के सामने लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत है। यह उन करोड़ों छात्रों और युवाओं की जीत है, जिनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन जिन्होंने अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना नहीं छोड़ा।
उन्होंने कहा कि माननीय श्री राहुल गांधी जी ने देश के छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लगातार संसद के भीतर मजबूती से उठाया। उन्होंने युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं और जवाबदेही के प्रश्नों पर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। जब सरकार युवाओं के सवालों से भाग रही थी, तब राहुल गांधी जी सदन में उनके अधिकारों की सबसे बुलंद आवाज़ बनकर खड़े रहे। यही कारण है कि आज सत्य, संघर्ष और जनशक्ति की जीत हुई है। आशीष छाबड़ा ने कहा कि राहुल गांधी जी का संघर्ष केवल संसद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने सड़क पर उतरकर भी छात्रों और युवाओं की आवाज़ को बुलंद किया। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस ने देशभर में छात्रों एवं युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया। यूथ कांग्रेस के साथियों ने जनजागरण अभियान, धरना-प्रदर्शन एवं लोकतांत्रिक आंदोलनों के माध्यम से युवाओं की आवाज़ को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। यह जीत उस सामूहिक संघर्ष, समर्पण और लोकतंत्र के प्रति अटूट आस्था का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, माननीय श्री राहुल गांधी जी के इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी संघर्ष के लिए उनका हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करती है। देश के छात्रों, युवाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनके द्वारा निरंतर किए जा रहे संघर्ष ने करोड़ों युवाओं को अपनी आवाज़ बुलंद करने का साहस दिया है। यह विजय उनके दृढ़ संकल्प, जनहित के प्रति प्रतिबद्धता और लोकतंत्र के प्रति अटूट विश्वास की भी विजय है। छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर पूरी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ती रहेगी। लोकतंत्र में सत्ता जनता के प्रति जवाबदेह होती है और जब जनता संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए खड़ी होती है, तो उसे झुकाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि आज का विजय मार्च इस बात का संदेश है कि देश का युवा जाग चुका है। वह अपने भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं करेगा। यह विजय हमें लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है।
छाबड़ा ने इस ऐतिहासिक विजय में सहभागी बने सभी छात्र साथियों, यूथ कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं, कांग्रेसजनों एवं आम नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह संकल्प है कि संविधान की रक्षा, युवाओं के अधिकारों और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा के लिए उसका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
"संसद में राहुल गांधी जी की बुलंद आवाज़, सड़क पर छात्रों-युवाओं और यूथ कांग्रेस का संघर्ष तथा लोकतंत्र में जनता की अटूट आस्था ने यह साबित कर दिया है कि सत्य को दबाया नहीं जा इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहें । यह जीत देश के हर उस युवा की है जिसने अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाई।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3