*सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचरी में छात्राओं को वितरित की गई साइकिलें*
प्रेस विज्ञप्ति
*सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचरी में छात्राओं को वितरित की गई साइकिलें*
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचरी में राज्य शासन की सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना तथा छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। साइकिल प्राप्त करने के बाद छात्राओं के चेहरे पर उत्साह और खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर प्राचार्य अशोक कुमार कोशले ने कहा कि "सरस्वती साइकिल वितरण योजना शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करेगी तथा उनकी शिक्षा की राह में आने वाली आवागमन संबंधी कठिनाइयों को काफी हद तक दूर करेगी।
हमें विश्वास है कि छात्राएँ इस अवसर का सदुपयोग करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी और अपने परिवार, विद्यालय तथा समाज का नाम रोशन करेंगी।" इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण प्रकाशचंद गिलहरे, भूमिसुता चौधरी, शारेका खान, आराधना बहुगुणा, रविकांत एवं संतोष धीवर सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने सभी छात्राओं को सरस्वती साइकिल वितरण योजना का लाभ मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि "यह साइकिलें छात्राओं के लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि उनके सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम हैं। नियमित अध्ययन, अनुशासन और परिश्रम के बल पर वे अपने जीवन में सफलता के नए आयाम स्थापित करें।"