*रथ यात्रा के पावन अवसर पर ग्राम कठिया नं. 1 में रामायण चौरा एवं देव प्रतिमा स्थापना महोत्सव का भव्य आयोजन*
प्रेस विज्ञप्ति
*रथ यात्रा के पावन अवसर पर ग्राम कठिया नं. 1 में रामायण चौरा एवं देव प्रतिमा स्थापना महोत्सव का भव्य आयोजन*
खरोरा समीपस्थ ग्राम कठिया नं. 1 में रथ यात्रा के पावन अवसर पर नव-निर्मित रामायण चौरा में भगवान श्रीगणेश, भगवान श्रीसीताराम एवं श्रीहनुमानजी की प्रतिमाओं की स्थापना के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के अंतर्गत प्रातः 11:00 बजे रामधुनी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन एवं देव प्रतिमाओं की स्थापना संपन्न होगी। शाम 4:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा तथा रात्रि 8:00 बजे आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के सुप्रसिद्ध कलाकार रोमित ध्रुव एवं चंचल मानस मंडली, टोनाटार द्वारा संगीतमय रामायण की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। इस संपूर्ण धार्मिक आयोजन का आयोजन आदर्श रामायण एवं रामलीला मंडली, ग्राम कठिया नं. 1 द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठानों, महाप्रसादी एवं संगीतमय रामायण का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।