*संकुल केंद्र पचरी में शासकीय निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण*

*संकुल केंद्र पचरी में शासकीय निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण*

*संकुल केंद्र पचरी में शासकीय निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण*
*संकुल केंद्र पचरी में शासकीय निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण* 

संकुल केंद्र पचरी अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत शासकीय निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। संकुल समन्वयक कांत कुमार द्वारा संकुल के विभिन्न विद्यालयों के प्रधान पाठकों को पाठ्य पुस्तकें प्रदान की गईं, ताकि विद्यार्थियों को पुस्तकों का लाभ मिल सके। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य अशोक कुमार कोशले ने कहा कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी तक समय पर पाठ्य सामग्री पहुँचाना है, जिससे किसी भी छात्र की पढ़ाई
 पुस्तकों के अभाव में प्रभावित न हो। उन्होंने सभी विद्यालयों से पुस्तकों का सुव्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करने तथा उनका समुचित अभिलेखीकरण करने का आग्रह किया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध होना उनकी नियमित पढ़ाई के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने कहा कि पुस्तक वितरण से विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति उत्साह बढ़ेगा और शिक्षण कार्य भी प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान संबंधित विद्यालयों के प्रधान पाठक तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे |

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3