बेमेतरा:-श्रीराम मंदिर, अयोध्या में कथित चढ़ावा एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन
बेमेतरा:-श्रीराम मंदिर, अयोध्या में कथित चढ़ावा एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन
मेघू राणा बेमेतरा।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार आज जिला मुख्यालय बेमेतरा स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण में जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के तत्वावधान में श्रीराम मंदिर, अयोध्या से जुड़े कथित चढ़ावा एवं वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्रीराम मंदिर से जुड़े मामलों में यदि वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आते हैं, तो उनकी निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी जांच होना आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस पूरे मामले पर जवाब देने से बच रही है और जनता के सामने तथ्य स्पष्ट नहीं किए जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा स्वयं को भगवान श्रीराम की सबसे बड़ी हितैषी बताती है, लेकिन यदि मंदिर से जुड़े वित्तीय मामलों पर सवाल उठ रहे हैं, तो सरकार की जिम्मेदारी है कि वह पारदर्शिता के साथ सभी तथ्यों को सार्वजनिक करे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े लोगों को भी इस विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और जांच में पूरा सहयोग देना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं के मन में किसी प्रकार का संदेह न रहे। कांग्रेसजनों ने मांग की कि पूरे प्रकरण की न्यायिक अथवा किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि किसी भी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। कांग्रेस ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक दल या संगठन की नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था के प्रतीक हैं और उनकी आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की कथित अनियमितता स्वीकार्य नहीं है। मंच संचालन मनोज शर्मा के द्वारा किया गया प्रदर्शन में मिथलेश वर्मा रश्मि मिश्रा ईश्वर वर्मा विजय बघेल शशि प्रभा गायकवाड सुशीला जोशी बालकुमारी ध्रुव राजू साहू झम्मन बघेल सुमन गोस्वामी रवि रजक लुकेश वर्मा रीता पाण्डेय शकुंतला साहू योगिता साहू जनता साहू बहल वर्मा ऋषि वर्मा अयोध्या चंद्राकर अंजोर यदु सतीश मार्कंडेय शेख शरीफ कुरैशी निलेश ठाकुर धनंजय साहू सिद्दीक खान निलेश ठाकुर मोहित वर्मा मिन्टा नामदेव प्रकश ठाकुर टोकेश्वर साहू चेतन साहू छम्मन यदु बलराम साहू प्रकाश साहू सीताराम यदु प्रताप साहू बलवंत साहू जगजीत सिंह मनीष परिहार संजय वर्मा प्रदीप परगनिहा गुरेंद्र वर्मा जयप्रकाश राज ऋतिक तिवारी शरद साहू सहदेव ऋतिक सलूजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।