बेमेतरा:-नवनियुक्त एल्डरमैनो ने ली शपथ, 3 करोड़ 23 लाख 57 हजार रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न
बेमेतरा:-नवनियुक्त एल्डरमैनो ने ली शपथ, 3 करोड़ 23 लाख 57 हजार रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न
ई-रिक्श कचरा संग्रहण वाहनों को विधायक दीपेश साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मेघू राणा बेमेतरा। नगर पालिका परिषद बेमेतरा द्वारा बुधवार को गांधी भवन स्थित बेसिक स्कूल मैदान में नवनियुक्त (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह, विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण तथा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ई-रिक्शा कचरा संग्रहण वाहनों के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद बेमेतरा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान नवनियुक्त एल्डरमैन राकेश मोहन शर्मा, सावित्री रजक, तारण सिंह राजपूत, कमलेश वर्मा, ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। एसडीएम प्रकाश भारद्वाज ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के पश्चात विधायक दीपेश साहू सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जनता की सेवा और वार्डों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : दीपेश साहू
इस अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने कहा कि नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमैन को नई जिम्मेदारी मिली है। यह जिम्मेदारी केवल पद की नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सेवा का दायित्व है। सभी एल्डरमैन अपने-अपने वार्डों में नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनके निराकरण के लिए पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करें।
उन्होंने कहा कि नगर का विकास जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका प्रशासन और आम नागरिकों के सामूहिक प्रयास से ही संभव है। बेमेतरा शहर के विकास के लिए सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण केवल निर्माण कार्यों की शुरुआत या पूर्णता नहीं, बल्कि शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विधायक दीपेश साहू ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी जा रही है। बेमेतरा नगर सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के सभी निर्वाचित पार्षद एवं नामांकित एल्डरमैन आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती
कार्यक्रम के दौरान बेमेतरा नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से ई-रिक्शा आधारित कचरा संग्रहण वाहनों को विधायक दीपेश साहू एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर वार्डों के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के लिए केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसमें नागरिकों की सहभागिता भी बेहद जरूरी है। ई-रिक्शा आधारित कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण किया जाएगा। इससे कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घरों का कचरा निर्धारित कचरा संग्रहण वाहनों में ही दें और गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की आदत विकसित करें। स्वच्छ बेमेतरा के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
नगर पालिका परिषद बेमेतरा अंतर्गत विभिन्न वार्डों एवं प्रमुख चौक-चौराहों में विकास, सौंदर्यीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था से जुड़े अनेक कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। प्रमुख विकास कार्यों की सूची—
परिसर में चबूतरा एवं अन्य निर्माण कार्य – ₹19.77 लाख
नगर पालिका परिषद बेमेतरा के वाचनालय का,जीर्णोद्धार कार्य – ₹3.91 लाख,थाना के बगल रोड में प्रकाश व्यवस्था कार्य – ₹9.90 लाख,महाराणा प्रताप चौक सौंदर्यीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था कार्य – ₹9.89 लाख,मिनीमाता चौक सौंदर्यीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था कार्य – ₹6.92 लाख,भारत माता चौक सौंदर्यीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था कार्य – ₹4.94 लाख नगर पालिका बेमेतरा चौपाटी में प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य कार्य – ₹8.26 लाख,विभिन्न वार्डों के चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण कार्य – ₹63.29 लाख,बस स्टैंड के पीछे गार्डन सौंदर्यीकरण कार्य – ₹9.88 लाख,वार्ड क्रमांक 06 मोहभट्ठा, वार्ड क्रमांक 13 सिंघौरी एवं वार्ड क्रमांक 21 करबी रोड में एसएलआरएम/एमआरएफ प्लांट निर्माण कार्य – ₹94.98 लाख एवं 08 नग ई-रिक्शा क्रय कार्य – ₹31.20 लाख,वार्ड क्रमांक 16 में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य – ₹20.00 लाख
विधायक निधि से विभिन्न वार्डों में 12 नग हाईमास्ट लाइट स्थापना कार्य – ₹62.38 लाख,डीएमएफ मद से विभिन्न वार्डों में 05 नग हाईमास्ट लाइट स्थापना कार्य – ₹31.85 लाख इस प्रकार कुल लगभग 3 करोड़ 23 लाख 57 हजार रूपये के विभिन्न विकाश कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपुजन संपन्न हुआ l
नगर के विकास के लिए मिलकर करेंगे काम : विजय सिन्हा
नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि नगर पालिका परिषद बेमेतरा शहर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नवनियुक्त एल्डरमैन के शामिल होने से नगर पालिका परिषद को और अधिक मजबूती मिलेगी। सभी जनप्रतिनिधि मिलकर वार्डों की समस्याओं का समाधान करने और बेमेतरा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शुरू किए गए ई-रिक्शा आधारित कचरा संग्रहण वाहनों से नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी और शहर की सफाई व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आएगा।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, होरिलाल सिन्हा, शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, पार्षद पंचू साहू, नीतू कोठारी, गौरव साहू, आकिब मलकानी, राजकुमार खांडे, रवि मुलवानी, लक्की साहू पार्षद प्रतिनिधि रोशन दत्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी मीनू पटेल, पिंकी नेमा गुप्ता, महामंत्री संदीप यादव, सोसायटी अध्यक्ष दोहाई लाल वर्मा, राजेश शर्मा, लच्छन वर्मा संख्या में जनप्रतिनिधि, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।