मानव अधिकार संरक्षण और जनसेवा के लिए WHRC का संकल्प, भिलाई में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागतभिलाई,
मानव अधिकार संरक्षण और जनसेवा के लिए WHRC का संकल्प, भिलाई में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
भिलाई,
विश्व मानवाधिकार परिषद् (WHRC) छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा होटल सेंट्रल पार्क, सुपेला, भिलाई में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की आगामी कार्ययोजना, मानव अधिकार संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय, जनजागरुकता एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में विश्व मानवाधिकार परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय एम.आर. अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी साहब एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (लीगल सेल) सुश्री पायल पोपटानी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अंसारी जी ने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अधिकार पहुंचाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों से सेवा, पारदर्शिता और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रमाण-पत्र और अधिकृत आई-कार्ड वितरित किए गए। साथ ही मानव अधिकारों के प्रति जनजागरुकता बढ़ाने, जरूरतमंद लोगों की सहायता करने तथा सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर वर्ष 2026 में संगठन द्वारा किए गए विभिन्न जनहितकारी कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। इनमें रक्तदान शिविरों का आयोजन, विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरण, भीषण गर्मी में मीठा पानी एवं शरबत वितरण, सामाजिक सहयोग अभियान तथा मानव सेवा से जुड़े अनेक कार्यक्रम प्रमुख रहे। वक्ताओं ने कहा कि WHRC छत्तीसगढ़ भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सुरक्षा, दिव्यांगजन सहयोग एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा। इस कार्यक्रम में श्री इंद्रजीत सिंह छोटू अध्यक्ष सर्व समाज कल्याण समिति एवं उनके पदाधिकारी भी उपस्थित हुए. इंद्रजीत ने विश्व मानवाधिकार परिषद के पदाधिकारी से मुलाकात की एवं संस्था के द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की | रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ संयोजक सुरज साहू को रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया केंद्रीय विद्यालय चरोदा के शिक्षक गण कौस्तुभ नायक की अगुवाई में इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए | श्री अंसारी जी ने अपने भक्तों में बताया कि हम अपने पास आने वाली प्रत्येक शिकायत के आधार पर सब की सहायता करते हैं. यह पूछे जाने पर कि यदि मानवाधिकार परिषद में समाधान ना हो तो क्या होगा. स्पर्शी अंसारी जी ने बताया कि न्यायालय इन व्यवस्था हमारे लिए हमेशा खुली है. अंसारी जी ने आगे बताया कि 28 राज्यों में 10000 से अधिक सदस्य किस संस्था से जुड़े हुए हैं.
महिला विंग को नई जिम्मेदारी
कार्यक्रम में श्रीमती मौसमी को स्टेट प्रेसिडेंट, वूमेन सेल (Women Cell), छत्तीसगढ़ के रूप में विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला विंग महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान एवं जागरुकता के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करेंगी ।
प्रमुख पदाधिकारी
श्री कुलवंत सिंह स्टेट प्रेसिडेंट, छत्तीसगढ़, श्री सुशील कुमार झा स्टेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, डॉ. मूलचंद जैन स्टेट वाइस प्रेसिडेंट, श्री संतोष कुमार पांडेय स्टेट प्रेसिडेंट, एजुकेशन सेल, श्रीमती के. अरुणा जिला वाइस प्रेसिडेंट, श्रीमती शकुन क्षत्रिय जिला प्रेसिडेंट,राजनांदगांव
अन्य प्रमुख जिम्मेदारियां, श्रीमती सरोज नागवंशी स्टेट मीडिया इंचार्ज, श्री सितेश कुमार स्टेट वाइस प्रेसिडेंट
श्री रफीक खान स्टेट सेक्रेटरी, श्री चिन्मय क्रांत स्टेट इंचार्ज, श्री नवल किशोर अत्रोलिया स्टेट ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी, श्री किशोर कुमार राज्य सचिव, आरटीआई सेल,
श्री शालिक राम साहू नगर उपाध्यक्ष |
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती तनुश्री डे, श्रीमती कांति माणिकपुरी, श्रीमती श्वेता शर्मा, श्रीमती सोनल राजपूत, श्रीमती जयंती मजूमदार, श्रीमती रिंकी सिंह, श्रीमती पूजा देवांगन, श्रीमती चेमेली चौहान,शंकर वर्मा, भारत चुरिया, संदीप अग्रवाल, भीखम चंद्रकांत, विजय कुमार, ईशु हरपाल, रूपराज साहू सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।
अंत में स्टेट प्रेसिडेंट श्री कुलवंत सिंह ने सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व मानवाधिकार परिषद् छत्तीसगढ़ मानव सेवा, जनकल्याण, महिला सशक्तिकरण और मानव अधिकार संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।