अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे का जन्मदिन धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा। बड़ी संख्या में लोग हो रहे उपस्थित।
तिल्दा नेवरा
दिलीप वर्मा
9424211900
अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे का जन्मदिन धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा। बड़ी संख्या में लोग हो रहे उपस्थित।
भाजपा के कद्दावर नेता एवं अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे का आज 15 जुलाई को जन्मदिन है, उनका जन्मदिन निवास स्थान खरोरा में हर्षोल्लास पूर्वक एवं धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मनहरे को बधाई देने सैकड़ों लोग उपस्थित है, सुबह से शाम तक लोगों का तांता लगा हुआ है।
तिल्दा जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर सोनू मनहरे एवं युवा नेता राहुल डहरिया, आदि सुबह से जुटे हुए है। वे सभी का अभिवादन कर रहे है।
यहां खरोरा सहित तिल्दा नेवरा, आरंग, पलारी, धरसीवा सहित कई स्थानों से समर्थक जन्मदिन की बधाई देने पहुंच रहे है।
अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद वेदराम मनहरे का प्रथम जन्मदिन है इसलिए भी समर्थकों का तांता लगा हुआ है।कई जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंचगण,पंचगण, कई प्रतिष्ठित गण, कई विभिन्न पदाधिकारी, आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर वेदराम मनहरे को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।