प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक- 02 जुलाई 2026
स्थान- बालोद
श्री आशुतोष शर्मा संयुक्त कलेक्टर, कवर्धा नियुक्त, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
बालोद। बालोद जिले में तहसीलदार के रूप में अपनी सरलता, सहजता, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली से जनसामान्य तथा जनप्रतिनिधियों के बीच विशेष पहचान बनाने वाले श्री आशुतोष शर्मा के संयुक्त कलेक्टर, जिला कबीरधाम पद पर नियुक्त होने पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई।
अपने बालोद प्रवास के दौरान श्री शर्मा ने एक संवेदनशील, जनहितैषी एवं जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया। उन्होंने अपने सहज व्यवहार, त्वरित निर्णय क्षमता एवं सकारात्मक कार्यशैली से प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके कार्यों एवं व्यवहार की सराहना जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों द्वारा सदैव की जाती रही।
इस अवसर पर बालोद जिले में उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान, समर्पण एवं सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उपस्थितजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे संयुक्त कलेक्टर, कबीरधाम के रूप में भी अपनी कार्यकुशलता, अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता के बल पर जनसेवा एवं प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
श्री आशुतोष शर्मा की पदोन्नति एवं नई जिम्मेदारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान बताते हुए कहा गया कि उनका प्रशासनिक जीवन युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, जिला मंत्री प्रेम साहू, वरिष्ठ नेता लोकेश श्रीवास्तव तथा जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया सहित शुभचिंतकों ने श्री आशुतोष शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल प्रशासनिक जीवन की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।