*ग्राम पंचायत कनकी में विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन*

रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*ग्राम पंचायत कनकी में विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन*

खरोरा 
दिनांक 02 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत कनकी में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत योजना शुभारंभ कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच श्री दुर्गेश वर्मा द्वारा भारत माता के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर ,श्रीफल नारायण तोड़कर VB-G RAM G योजना का शुभारंभ किया गया ।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को योजना के उद्देश्य एवं प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर बताया गया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, आजीविका को सशक्त बनाना, ग्राम स्तर पर स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण करना तथा ग्रामीण विकास को गति देना है। साथ ही ग्रामीणों को इस शासन के इस अधिनियम के द्वारा 125 दिवस रोजगार दिए जाने की जानकारी दिया ,विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, पंचायत अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने योजना के सफल क्रियान्वयन एवं ग्राम के समग्र विकास हेतु सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3