*शा. पूर्व माध्यमिक शाला खरोरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया स्वागत*

रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा

*शा. पूर्व माध्यमिक शाला खरोरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया स्वागत*
खरोरा, 
 शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खरोरा में नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर संस्था प्रमुख, शाला परिवार, जनप्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, पालक एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षाविद सुरेश साहू ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करने तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति साहू, उपाध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा, पार्षद लीला देवांगन, मितानिन पुष्पा प्रजापति, सरोजनी पाल, पालकगण एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएँ देते हुए परिश्रम, अनुशासन और संस्कारयुक्त शिक्षा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में न्योता भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों को खीर, पूड़ी, केला एवं मिठाई परोसी गई।
इस अवसर पर शिक्षकों चंद्रशेखर साहू, नीलम एक्का, प्रीति वर्मा, रामकरण वर्मा, सोनाली शर्मा, सुरेखा शर्मा, गिरीश यादव, पूर्णिमा निर्मलकर, मोहित साहू, डोमन साहू, मंदाकिनी चंद्राकर, शारदा ग्वाल एवं मनीषा निषाद सहित विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में सुश्री जीरा पाध्याय ने अतिथियों, पालकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने नवीन शैक्षणिक सत्र को सफल एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने का संकल्प लिया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3