*पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ आज ग्राम तुलसी में 'वृहद वृक्षारोपण महाभियान 2026' का भव्य आयोजन किया गया. **
रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ आज ग्राम तुलसी में 'वृहद वृक्षारोपण महाभियान 2026' का भव्य आयोजन किया गया. **
खरोरा
पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ आज ग्राम तुलसी में 'वृहद वृक्षारोपण महाभियान 2026' का भव्य आयोजन किया गया. इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और भारी संख्या में जागरूक ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर प्रकृति को सुरक्षित रखने का संदेश दिया.
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी ने बताया कि यह महाभियान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित किया गया है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी का परम कर्तव्य है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरे क्षेत्र को हरित पट्टी के रूप में विकसित करना और आने वाली भावी पीढ़ी को एक शुद्ध, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपहार में देना है.
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और समस्त जागरूक ग्रामवासियों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया. ग्रामीणों ने न केवल पौधा लगाने, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी उचित देखभाल और सुरक्षा करने का भी सामूहिक संकल्प लिया. इस महाभियान की सफलता पर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने सभी ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया.
इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग मिला. कार्यक्रम में उपस्थित रहे: श्रीमती लक्ष्मी वर्मा (माननीय राज्यसभा सांसद), टिकेश्वर मनहरे (अध्यक्ष, जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा), नवीन अग्रवाल (अध्यक्ष, रायपुर जिला पंचायत), इसके साथ अतिथियों के रूप में श्रीमती चंद्रकला वर्मा, श्रीमती स्वाति वर्मा, श्रीमती शैल साहू, अनिल अग्रवाल और सुरेंद्र वर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.