*केंद्रीय महिला अध्यक्ष सरिता बघेल ने बताया कि समाज की महिला बहुत जागरूक है फिर भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान हमें स्वयं रखना हमारी जिम्मेदारी है। अतः
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज केंद्रीय महिला कार्यकारिणी के द्वारा 10 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया है 11 तारीख से लेकर 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समापन होगा योग प्रशिक्षक डॉ रेखा वर्मा जी हैं सभी महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है प्रशिक्षण लेने वाली बहन अपना अमूल्य समय निकालकर स्वस्थ लाभ ले रही है जिसमें पार्वती वर्मा चंद्रिका वर्मा
रूखमणि वर्मा पूर्णिमा बघेल श्रद्धा नायक सरस्वती आडील (प्रोफेसर गौरी वर्मा जी )नीलू वर्मा हेमलता बिजौरा भविषा आडील सुनिता वर्मा पद्मावती पैकरा और योग के बाद जुम्बा साइकिल चलाने का ट्रेनिंग और खेल पारंपरिक खेल जिसे हम भूल गए थे खो खो कबड्डी पिटठुल फोदा जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ बहुत एनर्जी भी मिल जाती है वही एनर्जी हमें घर में आकर हमारे परिवार के लोगों को खुश करने में साथ देती है समर कैंप के साथ पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए गार्डन की सफाई और वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया
सभी को 21जून को केंद्रीय अध्यक्ष के कर कमलों से प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा।