*आयुष्मान भारत योजना बनी जीवनदायिनी,1.20 लाख रुपये का निःशुल्क इलाज पाकर प्रविता लिल्हारे को मिला नया जीवन.*
प्रेस विज्ञप्ति
*आयुष्मान भारत योजना बनी जीवनदायिनी,1.20 लाख रुपये का निःशुल्क इलाज पाकर प्रविता लिल्हारे को मिला नया जीवन.*
*"बदलता भारत-बढ़ता भारत" अभियान के तहत लाभार्थियों से मिले झुग्गी झोपड़ी प्रदेश के सह संयोजक दिनेश देवांगन ने जाना योजनाओं का प्रभाव....*
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "बदलता भारत-बढ़ता भारत" अभियान के अंतर्गत प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं संभाग प्रभारी दिनेश देवांगन ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर पहुंचकर उनसे संवाद किया तथा उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली इस अवसर पर जिला झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक दीपक सिन्हा, मंडल महामंत्री अनिल यादव, बुनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक ईश्वर देवांगन सहित अनेक कार्यकर्ता एवं महिला लाभार्थी उपस्थित थीं।
भाजपा द्वारा चलाए जा विशेष संपर्क अभियान के तहत प्रदेश झुग्गी झोपड़ी सह संयोजक दिनेश देवांगन ने केला बाड़ी क्षेत्र में निवासरत एवं मितानिन के रूप में सेवाएं दे रही श्रीमती प्रविता लिल्हारे से मुलाकात की। गंभीर हृदय रोग से पीड़ित प्रविता लिल्हारे एक समय जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे लाखों रुपये का इलाज करा सकें। ऐसे कठिन समय में आयुष्मान भारत योजना उनके लिए आशा की किरण बनकर सामने आई। रायपुर एम्स में उनका लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये का उपचार पूरी तरह निःशुल्क हुआ, जिससे उन्हें नया जीवन मिला।
अपने अनुभव साझा करते हुए प्रविता लिल्हारे भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा कि यदि आयुष्मान भारत योजना का सहारा नहीं मिलता तो उनके लिए इतना महंगा इलाज कराना संभव नहीं था। आज वे स्वस्थ हैं और सामान्य जीवन जी पा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।
इस दौरान अन्य महिला लाभार्थियों से भी संपर्क कर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभाव की जानकारी ली गई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर रही राधिका सेंगर सहित अनेक महिलाओं ने बताया कि सरकार की योजनाओं ने गरीब परिवारों की चिंताओं को कम किया है तथा उनके जीवन में सम्मान और सुरक्षा का भाव बढ़ाया है। महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए उनके नेतृत्व में देश के निरंतर विकास और जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर दिनेश देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं। आयुष्मान भारत योजना ने लाखों परिवारों को गंभीर बीमारी के दौरान आर्थिक संकट से बचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब किसी परिवार का सदस्य गंभीर बीमारी से जूझ रहा होता है और आर्थिक अभाव उसके इलाज में बाधा बनता है, तब ऐसी योजनाएं केवल सहायता नहीं बल्कि नया जीवन देने का माध्यम बन जाती हैं।
श्री देवांगन ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं। आज जब आयुष्मान योजना से नया जीवन पाने वाले हितग्राहियों की आंखों में संतोष और कृतज्ञता दिखाई देती है, तब यह विश्वास और मजबूत होता है कि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है।