बेमेतरा:-मानस दर्शन ने आयोजित किया ऑनलाइन सुंदरकांड पाठ, भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालु

मेघू राणा बेमेतरा। मानस दर्शन जीवन अर्पण संस्थान के तत्वावधान में ऑनलाइन सुंदरकांड पाठ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं नगरों से बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और श्रद्धा, भक्ति एवं भावपूर्ण वातावरण में सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया।
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम एवं पवनपुत्र हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ व्यक्ति के जीवन में आत्मविश्वास, साहस, सकारात्मक ऊर्जा एवं ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास का संचार करता है। ऑनलाइन आयोजन के माध्यम से दूर-दराज़ के श्रद्धालुओं को भी धर्म एवं संस्कृति से जोड़ने का सफल प्रयास किया जा रहा है।
मानस दर्शन के संयोजक मंडल, मातृशक्ति, बालिका प्रकल्प एवं पितृ संयोजकों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। उपस्थित सदस्यों ने सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर ऐसे आयोजनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
अंत में सभी श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण, राष्ट्र की उन्नति एवं समाज में सद्भावना की कामना करते हुए सुंदरकांड पाठ का समापन किया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3