रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित, घिवरा शक्ति केंद्र में हुई बैठक*
खरोरा
भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण के निर्देशानुसार भाजपा मंडल खरोरा के अंतर्गत ग्राम घिवरा शक्ति केंद्र में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनने एवं उसके सफल आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश प्रदान करना रहा।
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी श्री छगन यादव, शक्ति केंद्र सहसंयोजक (सरपंच) श्रीमती प्रेमन रात्रे, उपसरपंच श्रीमती ममता रात्रे सहित बूथ अध्यक्ष मंथीर जलसेन, सुशील साहू, मुकेश पटेल, रामकुमार साहू उपस्थित रहे।
इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में कांति चेलक, मनोहर लाल साहू, चरण वर्मा, कन्हैया लाल साहू, संतराम साहू, धनउ वर्मा, रघुनंदन सूर्यवंशी, ओमकार धीवर, हीरालाल साहू, सुरेंद्र कुर्रे, रवि जलसेन, देवानंद रात्रे सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें” के उद्घोष के साथ उन्हें भावपूर्ण नमन किया।