*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विधायक कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित**

*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विधायक कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित**

*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विधायक कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित**
रिपोर्टर: रोहित वर्मा
लोकेशन: खरोरा

*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विधायक कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित**
खरोरा
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर नगर पंचायत खरोरा स्थित विधायक कार्यालय में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर डॉ. मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए संघर्षों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें घनश्याम चंद्राकर, सुमित सेन, नरेंद्र ठाकुर, पुणेद्र पाध्याय, विकास ठाकुर, देवव्रत चंद्रवंशी, दीपक धनकर, भूपेंद्र सेन, दिलराज छाबड़ा, बिज्जू गुप्ता एवं तमेश्वर मरकाम प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। श्रीमती पूर्णिमा धनकर, श्रीमती मनीषा कोशले एवं श्रीमती शकुंतला सहित अन्य महिलाओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अखंड भारत के सपने को साकार करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना के साथ हुआ।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3