राजहरा क्लब में प्रथम जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शानदार आगाज, 65 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

राजहरा क्लब में प्रथम जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शानदार आगाज, 65 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

राजहरा क्लब में प्रथम जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शानदार आगाज, 65 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

राजहरा क्लब में प्रथम जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शानदार आगाज, 65 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

दल्लीराजहरा/बालोद:



आज दिनांक 25 जून 2026 को नए खेल सत्र के शुभारंभ के साथ ही राजहरा क्लब में प्रथम जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ अत्यंत गौरवपूर्ण माहौल में हुई।


प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर ने उपस्थित बाल खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी पूरी लगन और निरंतर अभ्यास के साथ खेलें, पदक जीतें और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर बालोद जिले का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जिला खेल समन्वयक श्री सपन जैना ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बॉक्सिंग सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि यह अपने भीतर की प्रतिभा और आत्मविश्वास को जगाने का एक बेहतरीन सुअवसर है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की संयोजक सुश्री मंजुला यदु (व्यायाम शिक्षक, सेजस नया बाजार राजहरा) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बालोद जिले के सभी विकासखंडों से कुल 65 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित उत्कृष्ट खिलाड़ी आगामी 2 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तक दुर्ग में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने और मैच संपन्न कराने के लिए एन.आई.एस. (NIS) बॉक्सिंग कोच सुश्री टामिन साहू सहित व्यायाम शिक्षक श्री योगेंद्र यादव (गुंडरदेही), श्री प्रदीप (गुरुर), श्री जयंत देवांगन (बालोद), श्री अमित सिंह (झलमला), श्री भावेश कुमार (बालोद), श्री संजय मोहंती (लोहारा) और श्री श्रवण कुमार (डौंडी) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3