रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों का किया गया स्वागत*
खरोरा
ग्राम इल्दा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला एवं हाई स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी एवं अध्ययनरत बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं तथा मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच धनेश साहू, जनपद सदस्य सौरभ वर्मा, प्राथमिक शाला अध्यक्ष चरण साहू, पंच परस साहू सहित गांव के गणमान्य नागरिक दरबारी साहू, भगत राम साहू एवं अवधेश कन्नौजे उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हाई स्कूल की प्राचार्य श्रीमती चांदनी यदुवंशी, मिडिल स्कूल के शिक्षक ललित शर्मा एवं खुमान साहू, प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक संतोषी यादव तथा शिक्षक नन्द कुमार रात्रे ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
शाला प्रवेश उत्सव में कक्षा 1 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं एवं उनके पालकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अतिथियों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और शिक्षा के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना तथा विद्यालय से जुड़ाव मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जितेंद्र वर्मा जी द्वारा किया गया।