1076 सुशासन हेल्पलाइन आम जनता के लिए वरदान – देवेंद्र साहू
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित 1076 सुशासन हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। इस पहल के माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें, सुझाव एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
देवेंद्र साहू, जिला मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद ने मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 1076 हेल्पलाइन शासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर रही है तथा लोगों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि किसी भी शासकीय समस्या या शिकायत के समाधान हेतु 1076 सुशासन हेल्पलाइन का अधिक से अधिक उपयोग करें।