*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल जनविश्वास,सुशासन और विकास का स्वर्णिम अध्याय – डॉ. प्रतीक उमरे*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल जनविश्वास,सुशासन और विकास का स्वर्णिम अध्याय – डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन,आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।यह कालखंड केवल सरकार के कार्यों का नहीं,बल्कि देशवासियों के अटूट विश्वास,जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक बनकर उभरा है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब,किसान,महिला,युवा और वंचित वर्ग को शासन की मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है।जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।गरीबों को आवास, शौचालय,निःशुल्क राशन,स्वास्थ्य सुरक्षा, गैस कनेक्शन,पेयजल सुविधा और बैंकिंग सेवाओं से जोड़कर सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखा गया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाए हैं। "मेक इन इंडिया", "आत्मनिर्भर भारत", डिजिटल क्रांति, स्टार्टअप संस्कृति और आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास ने देश को नई गति प्रदान की है।आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है और वैश्विक मंचों पर उसकी आवाज पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली हुई है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि कोरोना महामारी जैसी वैश्विक चुनौती के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने न केवल अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की,बल्कि दुनिया के अनेक देशों की सहायता कर मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की।वैक्सीन निर्माण और वितरण के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां विश्वभर में सराही गईं।राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है।सीमाओं की सुरक्षा,आतंकवाद के विरुद्ध कठोर नीति और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के प्रयासों ने देश को अधिक सशक्त बनाया है। वहीं जम्मू-कश्मीर में विकास और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर यह सिद्ध किया है कि मजबूत नेतृत्व,स्पष्ट नीति और ईमानदार नीयत से राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।उनका व्यक्तित्व एक समर्पित कार्यकर्ता की आत्मा और दूरदर्शी राजनेता की सोच का अद्भुत संगम है।पिछले 12 वर्षों में भारत ने केवल विकास नहीं किया,बल्कि आत्मविश्वास,सांस्कृतिक गौरव और वैश्विक सम्मान की नई पहचान भी स्थापित की है।देश आज विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है और आने वाले वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में और अधिक मजबूती के साथ स्थापित होगा।