विश्व पर्यावरण दिवस 2026 (5 जून) का मुख्य विषय "प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।" (Inspired by Nature. For Climate. For Our Future.) है, जो मुख्य रूप से जलवायु कार्रवाई और पारिस्थितिक तंत्र की बहाली पर केंद्रित है।

विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है। इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1972 में मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के दौरान की गई थी।
मुख्य आयोजन खान कार्यालय राजहरा के गार्डन में मुख्य अतिथि श्री आर. बी. गहरवार, मुख्य महाप्रबंधक (खदान) के द्वारा ध्वजारोहन कर किया गया । तत्पश्चात उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारीयों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया एवं एम. व्ही. टी. सेन्टर राजहरा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम को श्री आर. बी. गहरवार, मुख्य महाप्रबंधक (खदान) एवं श्री जयप्रकाश, महाप्रबंधक इंचार्ज राजहरा यंत्रीकृत खान ने संबोधित किया.

श्री आर. बी. गहरवार गह ने अपने संबोधन में कहा कि विकास के साथ साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि भविष्य के लिये पर्यावरण संरक्षित रहे इसके लिये हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाये, खनन के कार्य में भी हमे पर्यावरण संरक्षण का हमेशा ध्यान रखना चाहिए. श्री जयप्रकाश ने जलवायु परिवर्तन के बारे में सबको अवगत कराया, जल एवं वायु प्रदुषण पर चिता ब्यक्त किया एवं इसे रोकने के उपाए के बारे में बताया.

कार्यक्रम में श्री अरुण कुमार महाप्रबंधक प्रभारी (महामाया, दुलकी, कलवर), श्री चंद्रभूषण महाप्रबंधक (सी.सी.), श्री शिवेश कुमार, महाप्रबंधक महामाया खान, श्री प्रवीण कुमार, श्री मनीष जयसवाल, श्री सौरभ कुमार, श्री आशुतोष त्रिपाठी, श्री एस. के व्यास, श्री नितीश छत्री, श्री शैलेश पटनायक, श्री इम्तियाज गौरी, एवं अनेक अधिकारी एवं कर्मचारीगण सम्मलित हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में एम व्ही. टी सेन्टर के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा, कार्यक्रम का संचालन श्री ए. के. सार्वे, उपप्रबंधक (पर्यावरण) द्वारा किया गया.

दल्ली यंत्रीकृत खान में भी इस अवसर पर श्री बिपिन कुमार, महाप्रबंधक प्रभारी दल्ली यंत्रीकृत खान, के मार्गदर्शन में अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि श्री आर. बी. गहरवार, मुख्य महाप्रबंधक (खान) द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया तत्पश्चात प्रशासनिक भवन उद्यान में पौधारोपण किया गया. महामाया-दुलकी एवं कलवर खान में श्री अरुण कुमार, महाप्रबंधक प्रभारी (महामाया, दुलकी एवं कलवर), के मार्गदर्शन में अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, प्रशासनिक भवन उद्यान में अनेक पौधों का रोपण किया गया. इस कड़ी में डी.ए.व्ही. इस्पात सीनियर सेकंडरी स्कूल में भी प्राचार्य, स्कूल शिक्षक एवं छात्रों द्वारा पौधारोपण किया गया.
लौह अयस्क प्रबंधन द्वारा न केवल दल्लीराजहरा में अपितु आसपास के क्षेत्रों में भी पर्यावरण जागरूकता हेतु कार्य किया जाता है। इसी कड़ी में दल्ली राजहरा से 8 किमी दूर ग्राम भर्रीटोला में पर्यावरण विभाग के सहयोग से स्कूली बच्चों की पर्यावरण सरंक्षण विषय पर नारा, निबंध प्रतियोगिता एवं प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।" (Inspired by Nature. For Climate. For Our Future.) विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे राजहरा के अतिरिक्त आसपास के ग्रामों से 50 से अधिक स्कूली बच्चों ने भाग लिया. इसके अतिरिक्त पर्यावरण विभाग द्वारा ध्वनि विस्तारक यन्त्र के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता हेतु राजहरा नगर में सन्देश प्रसारित किया गया ।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3