*कौशल्या धाम में मां शाकंभरी की मूर्ति स्थापना मरार पटेल समाज के लिए गौरव का विषय,,, विशेषज्र पटेल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग*
तिल्दा नेवरा
दिलीप वर्मा
9424211900
जामडी पाटेश्वर आश्रम में मरार पटेल समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन संपन्न।
,,कौशल्या धाम में मां शाकंभरी की मूर्ति स्थापना मरार पटेल समाज के लिए गौरव का विषय,,, विशेषज्र पटेल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग ,,
विगत दिनों से बालोद जिला के पाटेश्वर आश्रम कौशल्या धाम प्रांगण पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न समाजों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है ।
इस क्रम में आज हजारों की संख्या में छत्तीसगढ़ मरार पटेल समाज के वरिष्ठ जन , जिला अध्यक्ष एवं माताओ बहनों का आगमन हुआ इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषज्र पटेल का आगमन हुआ उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मां कौशल्या धाम का निर्माण बालोद जिला ही नहीं पूरे भारत के लिए गौरव का विषय है कौशल्या धाम में सभी समाजों की मूर्ति का
स्थापना सामाजिक सद्भाव की स्थापना करेगा मरार पटेल समाज की आराध्य देवी मां शाकंभरी की मूर्ति यहां स्थापित की जा रही है इसके लिए श्री राम बालक दास जी धन्यवाद के पात्र हैं और समस्त मरार पटेल समाज रामबालक दास जी के साथ हैं छत्तीसगढ़ मरार पटेल समाज के द्वारा मां शाकंभरी की मूर्ति स्थापना के लिए दानराशि भी श्री राम बालक दास जी को प्रदान किया गया संत श्री राम बालक दास जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मरार पटेल समाज एक मेहनती समाज है जो हमें सब्जी भाजी प्रदान करता है मां शाकंभरी की मूर्ति स्थापना कौशल्या धाम में होने से समस्त मरार पटेल समाज का सम्मान बढ़ेगा संत श्री ने आवाहन किया कि जिस तरह अयोध्या में राम मंदिर के लिए सभी ने दान किया इसी तरह छत्तीसगढ़ की बेटी राजरानी माँ कोशल्या के लिए भी सभी लोग दान दें और निर्माण के कार्य को पूर्ण करने में सहयोग प्रदान करें अंत में जिला अध्यक्षों के द्वारा अपने-अपने जिला के द्वारा दान राशि की घोषणा की गई जिन्हें स्मृति चिन्ह एवं शाल श्रीफल देकर रामबालक दास जी ने सम्मानित किया आने वाले पोष
पूर्णिमा को शाकंभरी जयंती श्री पाटेश्वर धाम में मनाने का मरार पटेल समाज ने घोषणा किया संत श्री राम बालक दास जी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि आगामी 9 जून को छत्तीसगढ़ साहू संघ के द्वारा प्रदेश स्तरीय साहू समाज का सम्मेलन भी मां कौशल्या धाम जामडी पाटेश्वर आश्रम में रखा गया है और 12 जून को जयपुर के प्रसिद्ध ज्योतिष विद वास्तुविद श्री मनोज गुप्ता जी का आगमन होगा सनातन का शंखनाद कार्यक्रम के इस आयोजन में हजारों की संख्या में छत्तीसगढ़ के लोग आएंगे संत श्री ने सभी को आमंत्रित किया कि अपने राशि कुंडली एवं भविष्य जानने हेतु आप सभी 12 जून को पाटेश्वर धाम आमंत्रित हैं जहां मनोज गुप्ता जी आपको भूत भविष्य वर्तमान बताएंगे