*ग्रामीण विकास और पंचायत सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है विष्णु सरकार : टिकेश्वर मनहरे*

*ग्रामीण विकास और पंचायत सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है विष्णु सरकार : टिकेश्वर मनहरे*

*ग्रामीण विकास और पंचायत सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है विष्णु सरकार : टिकेश्वर मनहरे*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा

*ग्रामीण विकास और पंचायत सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है विष्णु सरकार : टिकेश्वर मनहरे*
खरोरा 
जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे ने आज जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष संघ छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। बैठक में प्रदेशभर से आए जनपद पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों ने पंचायतों के विकास, ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं के समाधान तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र के अनुभव साझा किए और पंचायत व्यवस्था को अधिक सशक्त, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही ग्रामीण विकास की गति को और तेज करने एवं अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
जनपद अध्यक्ष श्री टिकेश्वर मनहरे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास, पंचायत सशक्तिकरण और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई हैं और ग्रामीण विकास की आधारशिला भी। जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता और सरकार की संवेदनशील नीतियों के माध्यम से गांवों में अधोसंरचना विकास, रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक उत्थान के कार्यों को नई गति मिल रही है।

श्री मनहरे ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व एवं प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा और पंचायतें विकास की मजबूत धुरी बनकर उभरेंगी।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3