*तृतीय वर्ग शा० कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न*
बालोद| छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा के व दुर्ग संभाग अध्यक्ष आनन्दकुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व जिला शाखा अध्यक्ष गोविन्द मानिकपुरी के निर्देश पर संघ की बालोद जिला शाखा की एक सभा आज रविवार को दोपहर 12 बजे रखी गयी थी | सभा में कर्मचॎरी साथियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु संघ के हस्तक्षेप व इसके साथ ही जिले में सदस्यता-अभियान हेतु क्रियाशीलता पर बल दिया गया | सभा में दुर्ग संभाग के अध्यक्ष आनन्द कुमार श्रीवास्तव सहित मनमोहित मोरे (जिला सचिव), राकेश देवांगन, धनराज सोनी आदि उपस्थित रहे|