*तिल्दा विकासखंड में 102 ग्राम पंचायतों में एक लाख पौधों के रोपण का होगा महाअभियान*

*तिल्दा विकासखंड में 102 ग्राम पंचायतों में एक लाख पौधों के रोपण का होगा महाअभियान*

*तिल्दा विकासखंड में 102 ग्राम पंचायतों में एक लाख पौधों के रोपण का होगा महाअभियान*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 

*तिल्दा विकासखंड में 102 ग्राम पंचायतों में एक लाख पौधों के रोपण का होगा महाअभियान*

*1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा "वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026", प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगाए जाएंगे 1000 पौधे*

खरोरा 

 पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा हरित एवं स्वच्छ तिल्दा के निर्माण के उद्देश्य से तिल्दा विकासखंड में "वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026" का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से पूरे विकासखंड की 102 ग्राम पंचायतों में एक लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगभग 1000 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस महाअभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक लगाए गए पौधे का संरक्षण एवं संवर्धन सुनिश्चित करते हुए तिल्दा विकासखंड को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक क्षेत्र के रूप में विकसित करना है। अभियान में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवा मंडलों, महिला समूहों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

महाअभियान का शुभारंभ 1 जुलाई 2026 (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ग्राम पंचायत तुलसी (नेवरा) के गौठान परिसर में किया जाएगा। वहीं अभियान का समापन 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ग्राम पंचायत कुम्हारी (जारा) में आयोजित होगा। इस एक माह के दौरान विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान फलदार, छायादार एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से उपयोगी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीणों को पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल एवं जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जाएगा, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष टिकेश्वर (सोनू) मनहरे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं घटते वन क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से संचालित होने वाला एक सामाजिक संकल्प है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का आधार बनेगा।

उन्होंने विकासखंड के सभी जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों के सरपंचों, पंचों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों, युवाओं, महिलाओं तथा आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तिल्दा विकासखंड सामूहिक जनसहभागिता के माध्यम से एक लाख पौधारोपण का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

"एक संकल्प – हरित तिल्दा" की भावना के साथ आयोजित यह महाअभियान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। आयोजकों ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3