गुण्डरदेही में तहसील ग्राम पटेल संघ की आवश्यक बैठक 6 जून को, संगठन की मजबूती और मानदेय पर होगी विशेष चर्चा
गुण्डरदेही में तहसील ग्राम पटेल संघ की आवश्यक बैठक 6 जून को, संगठन की मजबूती और मानदेय पर होगी विशेष चर्चा
गुण्डरदेही। तहसील ग्राम पटेल संघ गुण्डरदेही की एक अत्यंत आवश्यक बैठक आगामी 6 जून (शनिवार) को सुबह 11:00 बजे से स्थानीय चैनगंज कला मंच में आयोजित की गई है। इस बैठक की अध्यक्षता तहसील ग्राम पटेल संघ के अध्यक्ष ढाल सिंह साहू करेंगे।
बैठक के एजेंडे के संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष ढाल सिंह साहू ने बताया कि इस बैठक में मुख्य रूप से इसी माह आयोजित होने वाले 'छत्तीसगढ़ प्रदेश ग्राम पटेल संघ' के प्रदेश स्तरीय आम सभा की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही ग्राम पटेल संघ के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा ग्रामीण स्तर पर पटेलों की सक्रियता बढ़ाने पर विचार-विमर्श होगा। बैठक का एक अन्य महत्वपूर्ण विषय ग्राम पटेलों का मासिक मानदेय होगा, जिस पर विशेष रूप से चर्चा कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
तहसील अध्यक्ष ने गुण्डरदेही तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पटेलों से अपील की है कि वे संगठन और अपने अधिकारों के हित में इस बैठक में समय पर और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें।