तिल्दा नेवरा।।
दिलीप वर्मा
9424211900
सीएसआर मद के तहत हो रहा विकास कार्य, कुछ लोग बेवजह बदनाम करने में जुटे।
ताला तालाब से मलमा निकलने के मामले को लेकर हेमलाल घृतलहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 22 तिल्दा के ताला तालाब में मलमा, मिट्टी निकाली जा रही है, इस तालाब में सीएसआर मद के अंतर्गत विकास कार्य होना है जिसके लिए नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा द्वारा प्रस्ताव पारित कर मलमा निकालवाई जा रही है, इस ताला तालाब की वर्षों से साफ सफाई नहीं हुई है। यह तालाब खेतों के मध्य स्थित है। जिससे बरसात में पानी भरने से किसानों को सिंचाई हेतु काफी लाभ मिलेगा, कई किसानों ने भी इस ताला तालाब की खुदाई की मांग किए थे ताकि इससे उन्हें सिंचाई हेतु लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि इस तालाब का सीएसआर मद के तहत सौंदर्यीकरण भी होना है। नियमों के तहत ही इस तालाब की खुदाई की जा रही है। वर्षों बीत चुके है इस ताला तालाब की सफाई नहीं होने से मलमा, मिट्टी से पट गया है। जिसकी निकासी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि गत दिवस कुछ लोग वहां पहुंचे और गाड़ी ड्राइवरों से गाली गलौज करते हुए गाड़ियों की चाबी और उनकी मोबाइल लेकर चले गए।
अब उसी मुद्दे को लेकर कुछ लोगों द्वारा बेवजह मामले को तूल देने की कोशिश की जा रही है। जो कि गलत है।
हेमलाल घृतलहरे ने यह भी कहा कि बड़ी तेजी से अफवाहें फैल रही है कि कुछ लोग डंडे, बंदूक, धारधार हथियारों से लैस होकर माइनिंग विभाग वालो को डराने धमकाने पहुंचे थे जो कि पूरी तरह से गलत व भ्रामक है, इस तरह की किसी घटना से उन्होंने इनकार करते हुए कहा कि वे भी वहीं पर मौजूद थे, कुछ लोग गाड़ियों की चाबी और ड्राइवरों के मोबाइल लेकर आए थे जिनसे उसी बारे में बात की जा रही थी। और थोड़ा सा वाद विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी जो बातचीत के बाद शांत हो गया।
उन्होंने कहा कि सुशासन सरकार में विकास कार्यों की झड़ी लग रही है जिसके चलते कुछ लोग बेवजह बदनाम करने में जुटे है।